Home झारखंड बोकारो: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया अस्पतालों का दौरा, सभी बच्चे सुरक्षित

बोकारो: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया अस्पतालों का दौरा, सभी बच्चे सुरक्षित

0
बोकारो: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया अस्पतालों का दौरा, सभी बच्चे सुरक्षित

झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार को आसमानी कहर देखने को मिला। यहां के जैनामोड़ पर स्थित मध्य विद्यालय बांधडीह पर शनिवार दोपहर बिजली गिर गई थी। स्कूल के बरामदे में वज्रपात की चपेट में आकर करीब 30 छात्र झुलस गए थे। झुलसे बच्चों को जैनामोड सदर अस्पताल लाया गया था। यहीं से गंभीर अवस्था में झुलसी चौथी क्लास की छात्रा डोली को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार सभी इलाजरत बच्चे खतरे से बाहर है।

अस्पताल में बच्चों से मिलते शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने किया अस्पतालों का दौरा

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने औचक रांची से बोकारो पहुंचे और दोनों अस्पतालों में जाकर इलाजरत बच्चों से मिले। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि:- बोकारो जिला के जैनामोड़ में स्थित बांधडीह मध्य विद्यालय में हुए वज्रपात से बच्चों के हताहत होने की सूचना के बाद अविलंब राँची से बोकारो पहुंच कर, जैनामोड़ सदर अस्पताल एवं बी जी एच में इलाजरत बच्चों से मिला हूँ। ईश्वर के कृपा से सभी छात्र-छात्राएं खतरे से बाहर हैं।

शिक्षा मंत्री का ट्वीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here