Home झारखंड रांची: जेएसएससी जेई परीक्षा का पेपर लीक करने वाला आरोपी ओड़िशा से गिरफ्तार

रांची: जेएसएससी जेई परीक्षा का पेपर लीक करने वाला आरोपी ओड़िशा से गिरफ्तार

0
रांची: जेएसएससी जेई परीक्षा का पेपर लीक करने वाला आरोपी ओड़िशा से गिरफ्तार

रांची पुलिस ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएससीसी) द्वारा आयोजित कनीय अभियंता नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक करने के आरोपी रंजीत मंडल को ओड़िशा के क्योंझर से गिरफ्तार किया है। रंजीत मूल रूप से गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। उसके पास से प्रश्नपत्र लीक करने में प्रयुक्त मोबाइल सहित तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं। आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मालूम हो कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या – 06/2021 और 02/2022 के आलोक में कनीय अभियंता नियुक्ति परीक्षा तीन जुलाई को आयोजित की गयी थी।

मिथिलेश कुमार की शिकायत पर मामला हुआ था दर्ज

अभियंता नियुक्ति परीक्षा दिनांक 03.07.2022 (रविवार) को संचालित किया गया जिसमें परीक्षा प्रारंभ होने के कई घंटे पूर्व ही प्रश्न उत्तर WhatsApp में वायरल किये जाने के संबंध में मिथलेश कुमार महतो, उम्र 30 वर्ष, पिता गोपाल प्रसाद महतो, थाना महुदा, जिला धनबाद ने लिखित आवेदन के आधार पर नामकुम थाना में केस दर्ज कराया था। मामले के अनुसंधान के क्रम में इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रंजीत मंडल, को दिनांक 21.07.2022 क्योझर (उड़ीसा) से गिरफ्तार कर थाना नामकुम जिला राँची लाया गया। इन्होंने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्तता एवं अन्य कई लोग की संलिप्तता की बात को स्वीकार कर लिया है। इस कांड में Whatsapp के माध्यम से प्रश्न उत्तर लीक करने में प्रयुक्त मोबाईल को अभियुक्त के पास से बरामद की गयी है।

छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मी

पु० उपाधीक्षक महोदय, श्री नीरज कुमार, (मु0) प्रथम, राँची | पु०नि० सह थाना प्रभारी, श्री सुनील कुमार तिवारी, थाना नामकुम

पु०अ०नि० अनिमेष शांतिकारी नामकुम थाना, राँची

पु०अ०नि० रंजीत कुमार, नामकुम थाना,

हव- अरविन्द प्रसाद यादव, नामकुम थाना, रांची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here