गिरिडीह: LIC दिवस के मौके पर बीमा कर्मचारी संघ के लोगो ने रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में लगाए पौधे।

गिरिडीह (कुंदन कुमार उपाध्याय) : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह बेस के पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के तहत रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह में 25 से भी अधिक फलदार पौधे लगाए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, बीमा कर्मचारी संघ के सचिव श्री धर्मप्रकाश तथा संयुक्त सचिव श्री विजय कुमार एवं राजेश कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पहले आम का पौधा लगाया। तत्पश्चात बीमा कर्मचारी संघ के अन्य सदस्यों ने भी इस अवसर पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि 1 सितंबर 1956 को भारतीय जीवन बीमा निगम अर्थात एलआईसी की स्थापना हुई थी। अतः प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को एलआईसी दिवस मनाया जाता है एवं इस उपलक्ष्य में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक बीमा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत पूरे सप्ताह पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । इस शुभ अवसर पर बीमा सप्ताह के दूसरे दिन आज हम लोगों ने महिला महाविद्यालय में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाने का प्रयत्न किया। चूंकि पर्यावरण संरक्षण हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है एवं अभी जब ग्लोबल वार्मिंग पूरे मौसम चक्र को बिगाड़ने पर तुला हुआ है तब वृक्षों की भूमिका और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि वृक्ष हैं जो मौसम के चक्र को संतुलित करते हैं पर्यावरण में संतुलन बनाते हैं एवं उचित वर्षा कराते हैं।

पौधे लगाते छात्राएं और संघ के सदस्य

हर व्यक्ति को 5 पौधे जरूर लगाने चाहिए : धर्म प्रकाश

मौके पर आगे बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हर एक व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम 5 पौधे जरूर लगाएं। महाविद्यालय के अन्य सदस्यों एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने भी पौधे लगाने में उल्लेखनीय सहयोग दिया। इस अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ के अन्य सदस्य जैसे श्री डेनियल मरांडी, श्री अनुराग मुर्मू,श्री संजय शर्मा सुश्री श्वेता कुमारी,श्रीमती कुमकुम बाला वर्मा, सुश्री अंजलि श्वेता सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *