दुमका: एक और आदिवासी लड़की हुई लव जिहाद की शिकार, बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ से टांग दिया।

झारखंड में इस समय महिलाओं, बच्चियों और लड़कियों के साथ हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। अभी दुमका की बेटी अंकिता सिंह को मार डालने का मामला शांत नहीं हुआ कि अब एक और नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया गया। विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है और वह आदिवासी समुदाय की थी। मृतका रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
डीआईजी सुदर्शन मंडल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. इस मामले मे आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, जिले के एसपी अम्बर लकड़ा ने भी कहा कि इस मामले मे अरमान अंसारी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन एसपी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
बताया गया कि सुबह श्रीअमड़ा गांव के कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटक रहे किशोरी के शव पर पड़ी। सूचना के बाद यूनिवर्सिटी ओपी थाना प्रभारी सुजीत उरांव मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। किसी ने बताया कि यह किसी के घर में काम करती है. बाद में उस युवती की शिनाख्त हुई।

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि दुमका में एक आदिवासी लड़की के साथ पहले रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया। इस मामले में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- “दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि इस आदिवासी युवती को कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? अरमान की गिरफ्तारी हो गई है। और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?”
उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा- “जेहादी एक संताल आदिवासी लड़की का रेप कर लाश लटका गए वो भी दुमका में ही.. किसको बचा रहे हैं आप हेमंत सोरेन ? शर्म करिये। आप और आपकी पुलिस जितना भी छुपा लें, हम इंसाफ दिलाएंगे।”

https://twitter.com/yourBabulal/status/1566010110975287296?s=20&t=a_sA2y5QfkNmKowbATwILQ

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

मृतक लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। वहीं परिजनों के आरोप पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में बोलने से बच रही है. वह चुप्पी साधे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *