Home झारखंड रामगढ़: 10 लाख 10 हज़ार की लागत से हुआ पेवर्स ब्लॉक रोड का उदघाटन

रामगढ़: 10 लाख 10 हज़ार की लागत से हुआ पेवर्स ब्लॉक रोड का उदघाटन

0
रामगढ़: 10 लाख 10 हज़ार की लागत से हुआ पेवर्स ब्लॉक रोड का उदघाटन

रामगढ़ (सौरभ नारायण सिंह): जिले के नगर परिषद क्षेत्र के मुर्राम कला के नायक टोला में लगभग 10 लाख 10 हज़ार की लागत से पेवर्स ब्लॉक रोड का उदघाटन किया गया।

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 30 मुर्राम कला के नायक टोला में लगभग 4 लाख 50 की लागत से विनोद बक्शी के घर से प्रकाश मोदी के घर तक पेवर्स ब्लॉक रोड एवं 5 लाख 60 हज़ार की लागत से गणेश नायक के घर से देव नायक के घर तक पेवर्स ब्लॉक रोड का उदघाटन संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो एंव वार्ड पार्षद सीता देवी के द्वारा नारियल फोड़ कर एंव फीता काटकर किया गया।
मौके पर मनोज़ कुमार महतो ने बताया कि नायक टोला में कच्ची सड़क रहने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। लोगों की समस्याओं के देखते हुए तुरंत उनकी जटिल समस्या का समाधान किये। सड़क बनने से लोगों के चेहरों में खुशी की झलक दिखी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि मनोज़ महतो, सुमित नायक, सागर नायक, निक्की नायक, सुरेश नायक, बॉबी नायक, प्रकाश करमाली, विशेश्वर करमाली, आजाद करमाली, तरुण नायक, विकास नायक, अजय नायक, विकास ठाकुर, जयप्रकाश नायक, अजय साहू, निशा देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, रीना देवी, पनिता देवी, राजू राम नायक,लूटन नायक तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here