Home झारखंड 3 जनवरी जयपाल सिंह मुंडा जयंती के मौके पर, झारखंड आंदोलनकारी स्मारक का होगा शिलान्यास

3 जनवरी जयपाल सिंह मुंडा जयंती के मौके पर, झारखंड आंदोलनकारी स्मारक का होगा शिलान्यास

0
3 जनवरी जयपाल सिंह मुंडा जयंती के मौके पर, झारखंड आंदोलनकारी स्मारक का होगा शिलान्यास

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने सोमवार को बताया कि जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी स्मारक का शिलान्यास किया जायेगा। स्मारक के निर्माण का शिलान्यास रांची के चिरौंदी में किया जाएगा। इस स्मारक में सभी झारखंड आंदोलनकारियों के नाम अंकित किए जाएंगे।

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा

3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर तक जुलूस की शक्ल में पहुंचेगे। साथ ही हर साल 3 जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के साथ साथ झारखंड आंदोलनकारी दिवस भी मनाया जायेगा। इस मौके पर पूरे राज्य भर में आन्दोलनकारियों ने कार्यक्रम रखे है। गुमला जिला के बिशुनपुर में झारखंड आंदोलनकारी दिवस पर 200 नगाड़ों की गूंज व पुष्प-वर्षा के साथ झारखण्ड आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here