चांडिल: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आयोजित 2022 की इंटर कला संकाय की परीक्षा में ईचागढ़ प्रखंड के अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय पिलीद की दो छात्रा सरायकेला-खरसवां जिला टॉपर बनीं।
रोहिणी कुमारी सरायकेला जिला के पहली जिला टॉपर बनीं रोहिणी का कुल प्राप्तांक 447 अंक जबकि 440 अंक लाकर द्वितीय जिला टॉपर पूजा कुमारी बनीं।
![](https://jharkhandplus.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220701-WA0031-357x720.jpg)
पुजा कुमारी सरायकेला जिला के ईचागढ़ प्रखंड के बिस्टाटांड गांव की निवासी है।
पूजा कुमारी के माता-पिता एक कृषक परिवार से ताल्लुक रखते है। पूजा ने बताया कि मेरी सफलता का राज मेरी कड़ी मेहनत और साथ-साथ मेरे माता पिता एवं शिक्षकों का श्रेय है।
![](https://jharkhandplus.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220701-WA0029-1-528x720.jpg)
पूजा कुमारी और रोहिणी कुमारी दोनों ने बताया कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। और देश सेवा के साथ समाज के हित का काम करना चाहती है।