रांची : सांसद के ट्वीट से बढ़ा झारखंड के राजनीति का पारा, राज्यपाल दिल्ली रवाना

झारखंड के राजनीति में ट्वीटर वार देखने को मिल रहा है। विपक्ष के नेता रोज सरकार गिरा रहे हैं तो पक्ष नेता इस बस इसे मुंगेरी लाल के खयाली पुलाव बता रहे है।

दरअसल, झारखंड में खनन लीज आवंटन मामले को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद छोड़ना पड़ सकता है। आपको बता दें कि खनन लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक फैसला नहीं सुनाया है लेकिन जल्द ही फैसला आ सकता है। ऐसे में हेमंत सोरेन किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए अभी से तैयार दिख रहे हैं।

जेएमएम ने निशिकांत दुबे को कहा मुंगेरीलाल

शेल कंपनी केस में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फैसला सुरक्षित रखने के साथ झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगने के बाद JMM इसे अपने लिए राहत के रूप में पेश कर रहा है।

JMM के नेता ने ट्विटर पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का जिक्र करते हुए लिखा, ”हमारे मुंगेरीलाल निशिकांत दुबे जी कुछ सुने की नहीं की माननीय सुप्रीम कोर्ट क्या कह रहा है ख्याली पुलाव की दुनिया से बाहर आइए और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के बारे में क्या कहा गया उसे जानिए और सीधा बाबूलाल मरांडी जी के साथ हरिद्वार निकल लीजिए। शायद कुछ पाप धुल जाए।

अगस्त पार कर कर ले मुख्यमंत्री: निशिकांत दुबे

JMM नेता के ट्वीट के बाद गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर जवाब में चुनौती दे डाली है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए लिखा,’सौ सुनार की एक लोहार की। मुख्यमंत्री जी अगस्त पार कर लें’

इस ट्वीट के बाद JMM खेमें में खलबली मच गई। जेएमएम के एक नेता कह दिया की इनकी दिमागी हालत सही नही है।

मुख्यमंत्री की पत्नी होगी अगली मुख्यमंत्री : दुबे

अगले ही ट्वीट में शशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में अगला सीएम मुख्यमंत्री की पत्नी को बनाने की तैयारी की जा रही है।

20 अगस्त को हुई मुख्यमंत्री आवास में बैठक

इन खबरों के बीच 20 अगस्त को मुख्यमंत्री मंत्री के आवास में जेएमएम, कांग्रेस और सरकार में सहयोगी सभी पार्टियों के विधायकों की एक मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग के बाद विधायको ने कहा कि यह मीटिंग झारखंड में सूखे से निपटने की तैयारियों के बारे में चर्चा के लिए बुलाई गई थी।

मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम से JMM के वरिष्ठ विधायक और कांग्रेस सहमत नहीं : दुबे

मुख्यमंत्री आवास के मीटिंग के बाद देर रात सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करके यहां तक कह दिया कि हेमंत सोरेन के उनकी पत्नी को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम से झामुमो के वरिष्ठ विधायक व कॉंग्रेस सहमत नहीं दिखाई दे रही है। इसका कारण पंचायत चुनाव के नोटीफिकेशन के अनुसार भाभीजी आदिवासी सीट पर चुनाव लड़ने के काबिल नहीं हैं । इस वजह से बसंत भैया व सीता भाभीजी भी चिन्तित है।

झारखंड में खेला हो गया : दुबे

इसी बीच सांसद दुबे के एक ट्वीट ने झारखंड के राजनीतिक माहौल में और गर्मी दी। दुबे के कहा कि “जोहर, जय श्री राम, झारखंड में खेला हो गया।

कल्पना सोरेन को दी बधाई

मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने कल एक ट्वीट में विपक्ष को इशारा करते हुए लिखा कि “वो गैंग बनायेंगे, आइए हम अपना देश बनाते है, अपना सोना झारखंड संवारते है” इस ट्वीट के बाद संसद दुबे ने मुख्यमंत्री की पत्नी को बधाईयां दे दी और कहा झारखंड के सोना को संवारने की जिम्मेदारी लेने की शुभकामनाएं।

राज्यपाल रमेश बेस 3 दिनों के लिए दिल्ली रवाना

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है इस दौरान राज्य के सियासी हालात पर चर्चा हो सकती है।

झारखंड की राजनीति में आगे क्या होगा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन वर्तमान हालत से बहुत कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। चुनाव आयोग के संभावित फैसले को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी जमकर हो रही है। अगले कुछ दिन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *