Home झारखंड जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार

0
जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता है। पुलिस के छापेमारी में ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

SP CITY द्वारा DYSP (HQ-1) एवं अन्य की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि जमशेदपुर पुलिस ने सूचना मिलने पर टीम बनाकर करवाई की और बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत महिमा रेसीडेंसी भालूबासा के तीसरे तल्ले में एक महिला द्वारा ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री किया जा रहा है। टीम द्वारा छापामारी के दौरान महिला को ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ- 20 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया।

हथियार, आभूषण और नगदी भी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को देशी पिस्टल- 01 पीस, जिंदा गोली- 07 पीस, लोहे का मैगजीन- 01 पीस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू- 01, सोने का आभूषण- 36.3 ग्राम, काला छोटा कैरी बैग- 100 पीस, मोबाइल- 3 पीस एवं 6,00400/₹ नगद के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here