Home झारखंड पलामू पलामू: सहार बिहरा में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

पलामू: सहार बिहरा में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

0
पलामू: सहार बिहरा में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

पलामू ( प्रेम प्रकाश) : गरीब और दलित लोगों की आवाज़, राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज, 25 सितंबर 2022 को 160 वीं जयंती है। भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। वे भारतीय जन संघ (BJS) के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक थे।

आज दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर पलामू जिले के सहार बिहरा गांव में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मोहम्मद गंज, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष, मानिक चंद्र शर्मा ने अपने बूथ के कार्यकर्ताओ के साथ दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई। इस मौके पर मुना शर्मा, कुश कुमार, प्रेम प्रकाश, मधुरंजन शर्मा, अभिशेख शर्मा, रौशन शर्मा, और प्रकाश कुमार उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here