रामगढ़: रामगढ़ महाविद्यालय में करम महोत्सव मनाने को लेकर छात्रों की बैठक

रामगढ़ (सौरभ नारायण सिंह) :-रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में करम महोत्सव मनाने को लेकर छात्रों की एक बैठककी गई। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश महतो एवं संचालन प्रभाकर करमाली ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी तीन सितंबर 2022 को महाविद्यालय परिसर में भव्य तरीके से करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। करम महोत्सव की सफलता को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के पूर्वर्ती छात्र द्वारिका प्रसाद, सुनील करमाली, राजेश ठाकुर, अनिकेत ओहदार, ओम प्रकाश महतो नीतीश निराला, मुनि नाथ महतो, अनिल पटेल, गौतम कुमार महतो, शशि करमाली, देव आनंद कुमार महतो, अमरदीप राम और रोहित सोनी शामिल हैं। कमेटी में अध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो एवं उमेश महतो, सचिव लाल किशोर कुमार महतो, कोषाध्यक्ष मनीष करमाली सह कोषाध्यक्ष मनीष महतो, सह सचिव श्रवण कुमार पटेल, सदस्य के रूप में सूरज करमाली, संदीप मुंडा, नारायण कुमार महतो, प्रमोद बेदिया, नारायण कुमार महतो, दुर्गेश कुमार पटेल, सूरज बेदिया, सुनील कुमार, अमृत माली, अभिषेक कुमार, धनंजय कुमार, कुंदन प्रजापति एवं लैला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *