रामगढ़: एलाइनमेंट में सुधार नहीं किया गया तो जान बचाओ संघर्ष मोर्चा करेगी उग्र आंदोलन :दामोदर महतो


रामगढ़(सौरभ नारायण सिंह): जिले के स्थानीय झंडा चौक स्थित होटल मनोहर रेजीडेंसी में जान बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रेस कन्फ्रेंस आयोजित किया गया। प्रेस कन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जान बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दामोदर महतो ने कहा कि मोर्चा की ओर से उपायुक्त महोदय को ज्ञापन दिए हुए दो सप्ताह बीत गया है, परंतु आज तक उनके द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। उपायुक्त महोदय के निर्देश के बावजूद घाटी में रात में कोई भी मास्ट लाइट नहीं जलता है। उपायुक्त महोदय से हम निवेदन करते हैं कि पटेल चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर मे स्वयं आकर निरीक्षण करे निरीक्षण के दौरान एनएचआई के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणों को भी बुलाकर वस्तु स्थिति की जानकारी लें। मोर्चा के सचिव बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि फ्लाईओवर के ठेकेदार द्वारा आदेशों का पूरी तरह से उल्लंघन किया जा रहा है। बिना सुधार किए सड़क पर पिच बिछाया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इससे भी भयानक दुर्घटनाएं होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

जल्द से जल्द की जाय सुधार नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

मोर्चा के सचिव के आगे कहा कि अगर जल्द से जल्द एलाइनमेंट में सुधार नहीं किया जाता तो जान बचाओ संघर्ष मोर्चा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस आंदोलन में जो भी दुर्घटना होगी उसकी पूरी जिम्मेवारी एवं जवाबदेही ठेकेदार एवं एनएचएआई की होगी और उन पर और उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मोर्चा के उपाध्यक्ष अनमोल सिंह ने कहा कि हम लोग जिला प्रशासन एनएचएआई और झारखंड सरकार से एलाइनमेंट सुधार करने की मांग करते आ रहे हैं फिर भी हम लोगों के आवेदन पर किसी तरह का विचार नहीं किया जा रहा है। इसके लिए बाध्य होकर हम लोग अब हम लोग ऐसा चरणबद्ध उग्र आंदोलन करेंगे की पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को घटनास्थल पर आने को बाध्य हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *