पदमा: महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने और महिला मंडल द्वारा बनाए जा सामानों के बिक्री के लिए “एसएचजी ग्राम दुकान” का उद्घाटन

हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड में सरैया बाजार स्थित स्वदेश संस्था द्वारा, नाबार्ड के सहयोग से एसएचजी ग्राम दुकान का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही के पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि डीडीएम नाबार्ड हजारीबाग, वरिष्ठ नेता नारायण यादव उपस्थित हुए। दुकान का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन भरत पांडे द्वारा किया गया। सर्वप्रथम स्वदेश संस्था के सचिव श्री सुधीर कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुकान पदमा प्रखंड के महिलाओं का आत्मनिर्भर बनने के लिए एक शसक्त पहल है। इस दुकान द्वारा प्रखंड के महिला समूह द्वारा निर्मित सामानों को उचित दर पर बाजार में बिक्री होगी। यह दुकान महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।

दुकान के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी: प्रेम प्रकाश सिंह

नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक प्रेम प्रकाश सिंह ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा किए। उन्होंने महिलाओं को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस एस एच जी ग्राम दुकान में पूरे प्रखंड के महिला समूह द्वारा निर्मित सामग्री का खरीद बिक्री का एक साधन बनेगा। इस कार्यक्रम से महिलाएं अपने समूह द्वारा निर्मित सेनेटरी पैड, अगरबत्ती, फेस मास्क, पेटिकोट, ब्लाउज, चप्पल बंबू बास्केट,डालियां श्रृंगार आदि वस्तु या बिक्री इस दुकान के माध्यम से करेगी और आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने महिलाओं को हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया।

SHG ग्रुप बनाकर महिलाओं में रोजगार के अवसर बढ़े हैं: मनोज कुमार यादव

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय समाज एक पुरुष प्रधान समाज है। महिलाएं में जागरूकता आई है, महिलाएं पुरुषों से कई क्षेत्रों में आगे आई है। SHG ग्रुप बनाकर महिलाएं में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। नाबार्ड एवं स्वदेश संस्था को इस क्षेत्र में कार्य के लिए आभार जताया। महिलाएं द्वारा सम्मान निर्माण करने का ट्रेनिंग देकर उनके द्वारा तैयार उत्पाद को बाजार दिया जा रहा है। उन्होंने पदमा के निवासियों से आग्रह किया कि महिलाओं द्वारा तैयार सामग्री का खरीद करे। दुकान का संचालन स्वालंबी महिला मंडल द्वारा किया जायेगा।

ये रहे उपस्थित :


कार्यक्रम में प्रमुख वीना देवी, मुखिया शांति देवी उप प्रमुख सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जेएसएलपीएस प्रखंड प्रभारी, पंकज कुमार गुप्ता, भाजपा नेता प्रभु चंद्रवंशी आदि अपने बात को रखे। कार्यक्रम को धन्यवाद ज्ञापन भरत पांडे ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की महिलाओ एवम संस्था से जुड़े लोग पीयूष आनंद, विद्या रियांश, प्रिंस चंद्रा बिरजू प्रसाद मेहता, संगीता देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *