गिरिडीह: शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप

Giridih (संवाददाता नीरज कुमार) : जिले में गुरुवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। आँगनबाड़ी  ताराटंड पर वार्ड नीरज कुमार और करमा टांड मे उपमुखिया गोवर्धन रजक ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। शुक्रवार से टीमे घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। सभी आँगनबाड़ी केन्द्रो पर गुरुवार को पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। पंचायत प्रतिनिधियो ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएगी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रो मे मुखिया श्रीमती सुनैना पाठक उपमुखिया गोवर्धन रजक पं.स.स केशव पाठक वार्ड नीरज कुमार समेत सभी वार्ड एंव अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *