पलामू: पुलिस ने किया फर्जी लूट कांड का भंडाफोड़, मुख्य साजिशकर्ता समेत 3 गिरफतार

पलामू: जिला के पिपराटांड़ थाना में 04 जून 2022 को दर्ज कांड संख्या 15/2022 का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत कांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेस व्याप्ति में फर्जी लूटकांड के बारे में बताया गया कि उक्त कांड में शामिल अपराधियों ने आपसी साजिश के बाद लूटकांड को अंजाम दिया और खुद थाने में आकर केस दर्ज कराए। पुलिस ने छानबीन तथा गुप्त सूचना एवम तकनीकी शाखा के सहयोग से छापेमारी कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों के द्वारा अपराध स्वीकार कर लेने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

04 जून 2022 को प्रकाश प्रभाकर पिता शिवराज राम ने केस दर्ज कराया था कि उनके द्वारा प्रगति मैक्रो (फिनशर्व) फाईनेन्श प्राईवेट लिमिटेड का जमा कलेक्शन/रुपैया को अपने ब्रांच पांकी (पलामू) में जमा करने जाने के समय पिपराटांड थाना के अम्बाबार के रास्ते में पुल के पास अज्ञात व्यक्तियो द्वारा लूट लिया गया था। कांड का अनुसंधान, छान बीन तथा गुप्त सूचना एवं तकनिकी शाखा के सहयोग से छापामारी के क्रम में आलोक कुमार के घर पहुचे तो वहाँ से मोबाईल बरामद हुआ जिसके बारे में आलोक कुमार से कडाई से पुछ ताछ किया तो उन्होने अपना अपराध स्वीकार करते हुए इस कांड की सारी सच्चाई बता दी।

आलोक ने बताया कि उसके दोस्त प्रकाश प्रभाकर एवं उसके सह कर्मी द्वारा मिलकर प्रगति मैक्रो (फिनशर्व) फाईनेन्श प्राईवेट लिमिटेड का एक दिन का अगल अलग सेन्टर से जमा कलेक्शन/रुपैया को अपने ब्रांच पांकी (पलामू) में जमा करने जाने के समय रुपैया लूट लेने तथा प्रकाश प्रभाकर को अपने मोटर साईकिल को घटनास्थल के आस पास छोड़ देने की बात थी। इस संबंध में एक झूठा केस अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध करने का षडयंत्र बनाया गया। षडयंत्र के मुताबिक इस कांड को अनजाम दिया गया तथा। उक्त कांड के मुख्य साजिश कर्ता प्रकाश प्रभाकर को छापामारी कर पांकी से गिरफ्तार किया गया। तथा उससे कडाई से पुछ ताछ करने पर उसने भी अपना अपराध स्वीकार किया तथा इस कांड में शामिल इसी कम्पनी के जाँच अधिकारी (Auditor) विक्की सिन्हा के बारे में बताया की वो भी इस षंडयंत्र में शामिल हैं। जो अभी चन्दवा थाना, जिला लातेहार स्थित ब्रांच में रह रहे हैं। बयान के आधार पर उक्त कांड के तीसरे साजिश कर्ता विक्की सिन्हा जिला लातेहार में स्थित प्रगति मैक्रो (फिनशर्व) फाईनेन्श प्राईवेट लिमिटेड के ब्रांच (Office) से गिरफ्तार किया गया। उक्त कांड के गिरफ्तार तीनो आप्राथमिकी अभियुक्तों ने अपना अपना अपराध को स्वीकर किये। गिरफ्तार तीनो आप्राथमिकी अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार व्यक्तियो के नाम एवम पता

1. प्रकाश प्रभाकर, उम्र 24 वर्ष, पिता शिवराज राम,

2. आलोक कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व0 मंदीप राम दोनो ग्राम सोले जयनगर, थाना पाटन, जिला पलामू

3. विक्की सिन्हा, उम्र 30 वर्ष, पिता मिथलेश कुमार सिन्हा ग्राम झुमरा, थाना दारू, जिला हजारीबाग

बरामद समान

1. वादी का लूटा गया मोबाईल फोन

2. वादी का मोटर साईकिल बाजाज प्लाटिना JH03AF 5045 3. कांड में उपयोग में लाये गये अन्य तीन मोबाईल फोन

छापेमारी दल में सामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियो का पदनाम

थाना प्रभारी पु०अ०नि० राहुल गुप्ता

हव0 अन्तु सोय

आ0 358 राकेश कुमार

आ0 793 बुधवा भगत

आ0 1108 जगविन्द उराँव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *