झारखंड: इंग्लैंड में बेटी खेल रही बेटी को देखने के लिए घर में टीवी नही, हॉकी झारखंड ने की मदद

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम का कल मैच घाना के साथ हैं। टीम में शामिल करगागुड़ी की संगीता के घर मैच देखने के लिए नहीं था टीवी . हॉकी झारखंड में नया टीवी खरीद कर संगीता के घर वालों को दिया।

इंग्लैंड में आज से आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम भी शामिल है. इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल हैं. भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच शुक्रवार को घाना के साथ है. झारखंड की 3 खिलाड़ियों में से टीम में शामिल करगागुड़ी सिमडेगा के संगीता कुमारी की परिवारिक स्थिति आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. संगीता के घर में 5 बहन, 1 भाई और माता-पिता हैं, जिनका जीवन यापन किसी तरह के खेती बाड़ी या मजदूरी कर होता है. पिछले वर्ष संगीता को तृतीय श्रेणी में रेलवे में नौकरी मिली है, जिससे ही अब परिवार का खर्च और बहनों की पढ़ाई हो रही है.

हॉकी झारखंड ने दिया नया टीवी

दरअसल, जैसे ही राष्ट्रमंडल खेल में संगीता के भाग लेने की जानकारी मिली तो कई मीडियाकर्मी वहां पहुंचे और उसकी पारिवारिक स्थिति आवागमन की सुविधाएं इत्यादि की खबर बनाएं. साथ ही संगीता के घर में उसके मैच देखने के लिए टीवी नहीं है, इस बात की जानकारी मिलने के बाद हॉकी झारखंड के अध्यक्ष मौलाना सिंह ने संगीता का मैच देखने के लिए उनके घरवालों के लिए टीवी खरीद कर भेजा. उन्होंने कहा कि मैं पिछले वर्ष संगीता का घर गया था, वास्तव में वह आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर परिवार की सदस्य है. घर तक जाने के लिए कच्ची सड़क और घर भी कच्चा है, पिछले वर्ष हमलोगों ने उसे गैस चूल्हा भी दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *