Home झारखंड रामगढ़: दूल्हा बनकर पहुंची लड़की, बीच मंडप में उतरवाए कपड़े, खुल गया राज

रामगढ़: दूल्हा बनकर पहुंची लड़की, बीच मंडप में उतरवाए कपड़े, खुल गया राज

0
रामगढ़: दूल्हा बनकर पहुंची लड़की, बीच मंडप में उतरवाए कपड़े, खुल गया राज

रामगढ़: जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवती का पोल खुल गया। जानकारी के अनुसार यहां एक युवती दूल्हा बनकर बारातियों के साथ आदिवासी युवती से शादी करने पहुंच गई। जिसके बाद शक होने पर दुल्हन के घर वालों ने उनका सारा पोल खोल दिया। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी। मंडप सजा था। महिलाएं, मंगलगीत गा रही थी। घराती, बारातियों के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। तय समय पर बारात पहुंची। दूल्हे का स्वागत हुआ। दूल्हा मंडप पर पहुंचा और शादी की रस्में निभाई जाने लगी।

दूल्हे के हाव भाव और नैन नक्श देख महिलाओं को हुआ शक

मंडप के पास बैठी महिलाओं को दूल्हे का नैन-नक्श और हाव-भाव खटका। फिर क्या था? हो-हंगामा मच गया। इसके बाद जो सच सामने आया उसे जान दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। ऐसा इसलिए, क्योंकि जिस दूल्हे के साथ वे लोग अपनी बिटिया को विदा करने वाले थे, वो लड़का नहीं बल्कि लड़की थी।

मंडप में रस्में निभाते समय जब पास बैठी महिलाओं को दूल्हे के हावभाव और नैन-नक्श पर शक हुआ तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं ने दूल्हे के लड़की होने का संदेह जताते हुए उससे कहा कि वह साबित करे की लड़का है। कहा जा रहा है कि महिलाओं के दबाव में आखिरकार दूल्हे को कपड़े उतारने पड़े। जैसे ही महिलाओं को पता चला कि दूल्हा तो दरअसल लड़की है। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

फोन पर ही तय हुई थी शादी

सवाल है कि लड़की पक्ष को इतने बड़े धोखे का पहले कैसे पता नहीं चला? बताया जा रहा है कि दूल्हा बनी युवती ने शादी से पहले लड़की पक्ष के लोगों से मुलाकात नहीं की थी। दोनों पक्षों के बीच सारी बातचीत फोन पर ही हुई थी। शादी कराने वाले अगुआ ने लड़की पक्ष को कहा था कि लड़का बाहर काम करता है। वह सीधा, शादी वाले दिन ही आएगा। ये भी कहा कि लगन और विवाह की सारी रस्में एक ही दिन में निभानी होगी। हालांकि, हैरानी है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे की तस्वीर भी नहीं देखी थी। जिसे भी इस वाकये की जानकारी मिली वह हैरान रह गया।

हंगामे के बीच युवती को किया गया पुलिस के हवाले

हंगामे के बीच मौके का फायदा उठाकर उसके साथ आए बाराती भाग निकले, जबकि ग्रामीणों ने दूल्हा बनी युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के क्रम में युवती खुद को कभी बोकारो जिले के कसमार क्षेत्र की, तो कभी बोकारो शहर की निवासी बताया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है उसके ऐसा करने के पीछे की वजह क्‍या रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर युवती की मंशा क्या थी। वह, दूल्हा बनकर क्यों एक लड़की से शादी कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है। पूछताछ पूरा होने के बाद सारी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इधर, इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। हालांकि, सच्चाई अभी भी जानना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here