Home झारखंड रांची: सुदेश महतो ने राहे में बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र का किया उद्धाटन

रांची: सुदेश महतो ने राहे में बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र का किया उद्धाटन

0
रांची: सुदेश महतो ने राहे में बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र का किया उद्धाटन

रांची: आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने आज बुंडू क्षेत्र के राहे स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र का उद्धाटन किया।

तिलक लगाकर सुदेश महतो का स्वागत

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, राहे के परिसर में बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू सुप्रीमो, सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो शामिल हुए। सर्वप्रतम सुदेश महतो का विद्यालय परिसर में तिलक लगाकर स्वागत किया गया, फिर सुदेश महतो ने दीप प्रज्वलित कर बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी की अध्यक्षा, सुदेश महतो की पत्नी श्रीमती नेहा महतो भी उपस्थित रही। विद्यालय की छात्राओं ने कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

दीप प्रज्वलित करते सुदेश महतो

सुदेश महतो ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया, साथ ही कहा कि सिल्ली, जोन्हा एवं सोनाहातु के बाद यह विधानसभा क्षेत्र का चौथा तीरंदाजी केंद्र है। तीरंदाजी का यह नया केंद्र नित नए आयाम स्थापित करे, यही कामना करता हूं।

पौधा लगाते सुदेश महतो
सुदेश महतो का ट्वीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here