पेशम पंचायत में मुखिया रागिनी सिन्हा की मौजूदगी में चलाया गया प्लस पोलियो अभियान

गिरिडीह (ब्रह्मदेव कुमार वर्मा) : बिरनी प्रखंड के अंतर्गत पेशम पंचायत में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ मुखिया रागिनी सिन्हा की मौजूदगी में हुआ।
सेविका देवंती देवी एवं सहिया बबीता देवी ने बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की सफलता के लिए 15 सितंबर को 90 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का रखा गया है। तीन दिवसीय इस अभियान में प्रखंड के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो की खुराक से आच्छदित करने की दिशा में मुखिया रागिनी सिन्हा के दिशा-निर्देश में कार्य प्लान तैयार किया गया है। पहले दिन बूथ लेबल पर पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जायेगी। 16 सितंबर एवं 17 सितंबर को डोर टू डोर छूटे हुए लोगो को दवा पिलाई जायेगी। कुल 149 जगहों पर प्लस पोलियो पिलाया गया इस दौरान मुखिया रागिनी सिन्हा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुयाडीह का भी दौरा किया और शिक्षक एवं बच्चे का भी जायजा लिया और शिक्षा पर जोर दिया मोके पर उपस्थित मालती देवी उषा देवी इंदु कुमारी अंजनी देवी पूनम वर्मा बसंती देवी पार्वती देवी मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिन्हा मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *