Home देश भारतीय नौसेना: अग्निवीर स्कीम के तहत 10वीं और 12वीं पास पुरुष और महिलाओं के लिए निकली भर्ती

भारतीय नौसेना: अग्निवीर स्कीम के तहत 10वीं और 12वीं पास पुरुष और महिलाओं के लिए निकली भर्ती

0
भारतीय नौसेना: अग्निवीर स्कीम के तहत 10वीं और 12वीं पास पुरुष और महिलाओं के लिए निकली भर्ती

भारतीय नौसेना में अग्निवीर स्कीम के तहत अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए भर्ती निकली है। भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। अग्निवीर स्कीम के तहत 10वीं और 12वीं पास अविवाहित पुरुष और महिलायें आवेदन कर सकते है। दोनो तरह की भर्तियों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:-

12वीं पास अविवाहित पुरुष एवम महिलाओं के लिए

बैच का नाम - अग्निवीर 01/2022 बैच (Senior Secondary Recruit)

योग्यता- भारत सरकार के द्वारा अधिकृत किसी भी संस्थान से गणित(Math) और भौतिकी (Phy) के साथ 12वीं पास, और साथ में रसायन शास्त्र (Chemestry)/ जीवविज्ञान (Biology) या कंप्यूटर विज्ञान(Computer Science) में उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा :- जन्म तिथि 01 नवंबर 1999 से 30 अप्रैल 2005 के बीच होनी चाहिए।

कुल सीट:- 2800 (अधिकतम 560 महिलाएं सम्मिलित)

ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 15 जुलाई 22 से 22 जुलाई 22 तक।

10वीं पास अविवाहित पुरुष एवम महिलाओं के लिए

बैच का नाम - अग्निवीर 01/2022 बैच (Metric Recruit)

योग्यता- भारत सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा :- जन्म तिथि 01 दिसंबर 1999 से 31 मई 2005 के बीच होनी चाहिए।

कुल सीट:- 200 (अधिकतम 40 महिलाएं सम्मिलित)

ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 25 जुलाई 22 से 30 जुलाई 22 तक।
इच्छुक पुरुष एवम महिला जो ऊपर दिए गए शर्तों के बीच आते हो वो नौसेना के आधिकारिक 
वेबसाइट - www.joinindiannavy.gov.in जाकर निर्धारित तारीखों में आवेदन कर सकते है।

साथ ही नौसेना में अपनी भर्ती की अधिक जानकारी के लिए और अपनी योग्यता जांचने के लिए नौसेना के वेबसाइट www.joinindiqnnavy.gov.in में या 9 जुलाई और 23 जुलाई के Employment News में जाकर देख सकते है।

संपर्क करें :-

किसी भी प्रकार के जानकारी के लिए ईमेल – sailor@navy.gov.in में मेल कर सकते है या टेलीफोन नंबर – 011 21410669 में संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here