जमशेदपुर: मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन की बैठक

जमशेदपुर: अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद में साफ-सफाई के कार्यों को मुख्य रूप से गरीब एवं नीचे तबके के घासी एवं आदिवासी मजदूर पिछले दस वर्षों से भी अधिक समय से लगातार कार्यरत है। इन मजदूरों को न्युनतम मजदूरी से भी बहुत कम मजदूरी मिलता था। इन मजदूरों को किसी भी प्रकार का छुट्टी का पैसा नहीं मिलता है, पी.एफ. एवं ई.एस‌.आई.सी. वर्षों से वेतन से कट रहा है की नहीं, इसका कोई अता-पता नहीं है। ई.एस‌.आई.सी परिचय पत्र ईलाज के लिए नहीं मिला है उसके बाद बोनस, सुरक्षा साधन, सही सही डियुटी पोशाक नहीं मिलता है। यूनियन के द्वारा आन्दोलन करने पर न्युनतम मजदूरी मिल पाया।

19 सितंबर से लगातार देंगे धरना

दिनांक 31-03-2022 को अपर श्रमायुक्त महोदय के उपस्थिति में एक त्रिपक्षीय वार्ता समझौता नगर निगमों, निकायों के अधिकारियों एवं मजदूर प्रतिनिधियों के साथ साथ झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के बीच सम्पन्न हुआ। इस पर यह भी तय हुआ था कि सभी मजदूरों को परिचय पत्र, हाजरी कार्ड, वेतन स्लिप 15 दिनों के अंदर सभी मजदूरों को दे दिया जाएगा। समझौता में यह भी तय हुआ था कि निगम, निकाय अधिकारियों झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के साथ मिलकर मजदूरों के सभी समस्याओं के विनदुओं पर आपसी तालमेल करके लागू करना है, लेकिन खेद इस बात की है कि पांच माह बीत जाने के बाद भी नगर निकायों के अधिकारियों के द्वारा समझौता के एक भी विनदुओं को लागू नहीं किया। ऐसे परिस्थिति में यूनियन एवं मजदूर प्रतिनिधियों ने आपसी विचार-विमर्श कर तय किया है कि दिनांक 19-09-2022 से लगातार नगर निगम, निकायों के मुख्य गेट के कार्यालय के सामने धरना देगी, जब तक कि पूर्व में हुए त्रिपक्षीय वार्ता के तहत मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हम लोगों का धरना चलता रहेगा, जिसकी सूचना साकची, मानगो, जुगसलाई एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी को पत्राचार के माध्यम से दे दिया गया है।

प्रेस वार्ता में ये रहे उपस्थित

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से युनियन के महासचिव सपन घोषाल, सचिव रमेश मुखी,करन हेमब्रम, सुनीता मुर्मू, एन राव, एस प्रमाणिक, संतोष मुखी, शांति मुखी, सुमित्रा बिरूली, मुन्ना मुखी,वनदेवी, मालती, प्रतिमा, विवेक मुखी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *