Home झारखंड सरायकेला खरसावां ईचागढ़ : सालुकडीह के यज्ञ देवी की वज्रपात से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ईचागढ़ : सालुकडीह के यज्ञ देवी की वज्रपात से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
ईचागढ़ : सालुकडीह के यज्ञ देवी की वज्रपात से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सरायकेला खरसावां(कैलाश महतो) : ईचागढ़ प्रखंड के सालुकडीह गांव निवासी यज्ञ देवी रविवार की दोपहर को वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई एवं वासंती महतो आंशिक रूप से झुलस गई.


घटना रविवार दोपहर की है. यज्ञ देवी अपने मेहमान घर ससोडीह खेत में धान रोपनी करने गई थी. उसी दौरान अचानक ठनका गिरा और यज्ञ देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि वासंती महतो झुलस गई. मृतकों में 40 वर्षीया यज्ञ देवी एवं उसी गांव के निवासी 39 वर्षीया वासंती महतो शामिल हैं. वासंती देवी को तत्काल मिलन चौक स्थित माधुरी मेडिकल हाल ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया. गांव के स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को सूचना दी. इधर मौत की सूचना पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और रोने बिखलने लग गए.

गांव के स्थानीय लोग ने मृतक के परिजनों को धैर्य एवं ढाढस बंधाया. मुखिया प्रतिनिधी को फोन पर जानकारी दी. मुखिया ने मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार राज्य सरकार द्वारा आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here