रामगढ़: रंजीत राम दोबारा बने राष्ट्रीय लोजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के कार्यकर्ता के साथ आम जनता ने दी बधाई

रामगढ़ (सौरभ नारायण सिंह):- पार्टी में युवाओं कि ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढने हेतु राष्ट्रीय लोजपा कि राष्ट्रीय कोर कमिटी, युवा मोर्चा पर काफी फोकस करना चाह रही है। इसके लिये पूर्ण रूप से राष्ट्रीय लोजपा के सांसद प्रिंस राज के देख रेख मे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार को लगाया गया है। इसी क्रम में सभी राज्यो के युवा मोर्चा मे फेरबदल करते हुये मजबूती प्रदान कि जा रही है। पार्टी के युवा मोर्चा मे फेरबदल को देखते हुये सभी राज्यों मे लॉबी चल रही है। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी कि लॉबी नही चलने दे रहे है।

रंजीत राम को पुनः मिला युवा प्रदेश अध्यक्ष का पद

झारखण्ड मे रंजीत राम के कार्यों से पुरी तरह संतुष्ट होकर नई दिल्ली स्थित अपने मंत्री आवास सह पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय मे, भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार ने अपने हाथो से दोबारा, झारखंड युवा मोर्चा कि बागडोर रंजीत राम को सौंपी है।
मोके पर रंजीत राम ने विश्वास दिलाया कि पार्टी कि ओर से मुझे दोबारा युवा प्रदेश अध्यक्ष बना कर जो सम्मान दिया है उसे मै पुरी विश्वास, ईमानदारी व निष्ठा पुर्वक निभाते हुये पार्टी मे युवाओं कि भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित कराऊँगा। युवाओं कि आवाज बनकर पुरे झारखण्ड मे आगे बढ़ुँगा। मोके पर पार्टी के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजकुमार रवानी, सौरभ चंद्रा, विकास झा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *