Home झारखंड रामगढ़: लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाया रामविलास पासवान की 76वीं जयंती

रामगढ़: लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाया रामविलास पासवान की 76वीं जयंती

0
रामगढ़: लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाया रामविलास पासवान की 76वीं जयंती

रामगढ़ (रिपोर्टर सौरभ नारायण सिंह):- आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला प्रधान महासचिव आशीष गुप्ता के आवासीय कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी की 76 वी जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। लोजपा (रामविलास) के रामगढ़ जिला प्रधान महासचिव आशीष गुप्ता, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव उपेंद्र कुमार गुप्ता एवम् महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नीता देवी ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया गया। जयंती के इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के विकास कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

लोजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

रामविलास पासवान जी की 76 वी जयंती अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकलप लिया की उनके विकास कार्यों को रामगढ़ के हर पंचायत तक पहुंचने का काम करेंगे।
जयंती समारोह में रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला सचिव रोशन राम, हनसा देवी, लीलावती देवी, निमी देवी, बिनू देवी, कजरू नायक, अशोक नायक, महादेव राम, सुखदेव भुइया, के अलावा लोजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here