Home झारखंड रामगढ़ रामगढ़: ओबीसी आरक्षण समाप्त किए जाने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक

रामगढ़: ओबीसी आरक्षण समाप्त किए जाने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक

0
रामगढ़: ओबीसी आरक्षण समाप्त किए जाने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक

रामगढ़ (सौरभ नारायण सिंह):- आज रघुवर दास के मुख्यमंत्री काल में ओबीसी को दिए गए 27% आरक्षण को वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार के द्वारा समाप्त किए जाने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बैठक का आयोजन किया। बैठक भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर परिषद मंडल अध्यक्ष अर्जुन महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर उपस्थित हुए।

मौके पर मुख्य अतिथि दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना खटीक ने बताया की भाजपा की सरकार ने पंचायत निकाय चुनाव में ओबीसी को 27% आरक्षण देकर हमें सम्मानित करने का काम किया था। मगर वर्तमान जेएमएम की सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने उसे समाप्त कर समस्त ओबीसी जनता को ठगने का काम किया है। इसके विरोध में ओबीसी मोर्चा पूरे प्रदेश से भारी संख्या में 20 अक्तूबर को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गणेश साहू,प्रदीप साहू, जिला उपाध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा,अजीत यादव,विनोद प्रसाद,प्रकाश महतो, डॉ.रोहन लाल,सीताराम महतो,प्रेमशंकर महतो इत्यादि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here