मांडर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की 23,517 वोट से जीत

झारखंड के मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की चुनाव जीत गई हैं। वह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पुत्री हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को हरा दिया है।

मांडर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने पिता की जीत को बरकरार रखा है। शिल्पी ने बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 23,517 हजार से वोट से पराजित किया है। शिल्पी नेहा तिर्की को 95,062 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71,545 वोट मिले। जबकि तीसरे स्थान पर AIMIM समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी देवकुमार धान को 22,395 वोट मिले हैं। इसके अलावा नोटा में 2,633 वोट पड़े हैं. बता दें कि पूर्व विधायक बंधु तिर्की के आय से अधिक संपत्ति मामले में विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुआ था.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी

सीएम हेमंत सोरेन ने गठबंधन की युवा प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को विजयी होने पर बधाई दी है. हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा : “कहा कि धनबल, झूठ, छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को मांडर की जनता ने चारों खाने चित कर दिया

वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने जीत के लिए मांडर की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा जनता की आवाज बंद नहीं कर सकती है. भाजपा कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर फंसाने का काम कर रही है. बंधु तिर्की को भी फंसाया गया. कांग्रेस भाजपा के खिलाफ सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी. भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं का जिस तरह से दुरुपयोग किया है, उससे झारखंड में आक्रोश है. मांडर की जनता ने उसी आक्रोश के साथ भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया.

पिता से अधिक वोट लायी शिल्पी

शिल्पी नेहा तिर्की पिता बंधु तिर्की से अधिक वोट लायी है. शिल्पी को 95,062 वोट मिले हैं, जबकि बंधु तिर्की को वर्ष 2019 चुनाव में 92,491 वोट मिले थे. इस तरह से शिल्पी अपने पिता से 2571 वोट अधिक लायी है.

किसको मिले कितनी वोट

1. गंगोत्री कुजूर – 71545
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 95062
3. सुभाष मुंडा – 13923
4. दिनेश उराँव – 1517
5. रेखा कुमारी – 1096
6. शिवचरण लोहरा – 624
7. अग्नि तिर्की – 1146
8. अशोक उराँव – 603
9. आनंद पॉल तिर्की – 508
10. जॉन तिर्की – 593
11. देव कुमार धान – 22395
12. नीरज उराँव – 1185
13. मार्शल बारला – 1310
14. सुशील उराँव – 2630
15. NOTA – 2633
16. TOTAL VOTE – 216770

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *