Home झारखंड राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झरिया की खुशी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, राज्य का बढ़ाया मान

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झरिया की खुशी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, राज्य का बढ़ाया मान

0
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झरिया की खुशी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, राज्य का बढ़ाया मान

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हेड कांड्रा सिंदरी निवासी पप्पू महतो की 8 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का भी नाम रोशन किया है।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मिनी राष्ट्रीय में गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता 24 से 26 मई तक आयोजित थी। 10 मीटर इंडिया राउंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। डीएवी के प्राचार्य एमपी चटर्जी ने बताया कि खुशी कुमारी ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

खुशी कुमारी की इस विजय पर कांड्रा बाजार से एक जुलूस निकाली गई. स्थानीय महिला पुरुष की टीम ने खुशी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.

खुशी कुमारी डीएवी मॉडल स्कूल डीगवाडीह के चौथी वर्ग की छात्रा है. उसने चासनला के मोती नगर स्थित मधु और ज्योति के साथ तीरंदाजी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है. नेशनल कप व गोल्ड मेडल जीत कर लौटी खुशी ने कहा कि और मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हूं और जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करना चाहती हूं.

इस मौके पर जुलूस में प्रकाश महतो, टींकू महतो, किशोर महतो, कुमार महतो, दीपक महतो, मानिक महतो, अशोक महतो, उन्नति देवी, कल्पना देवी, लक्ष्मी देवी, जोशना देवी आदि शामिल रहें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here