गिरिडीह: पुलिस ने खदेड़ा तो कुएं में गिरा छात्र, मौत

गिरिडीह (चंदन कुमार मिश्र) : जिले के घोड़बा ओपी क्षेत्र के गुंडरी ग्राम निवासी दसवीं के छात्र 18 वर्षीय चंदन साव की घोड़थंबा में पुलिस द्वारा खदेड़ने के दौरान कुएं में डूबने से मौत हो गई।
मृतक चंदन साव के पिता गौरी शंकर साव ने बताया कि चंदन शाम को बगल स्थित बद्री राम के पोते के जन्मदिन की पार्टी में गया था। इसी दौरान कोई सामान लाने बद्री राम के छोटे पुत्र गौतम राम के चंदन घोड़थंबा गया था। गौतम अकेला वापस आ गया और बताया कि चंदन पुलिस के डर से कहीं भाग गया है।

दुकानदार मनोज कुमार यादव ने बताया कि रात को नौ बजे के करीब दोनों लड़के दुकान पर आए थे मूल्य को लेकर वे उलझ गए। सूचना पाकर वहां पुलिस पहुंची तो उसे देख दोनों भाग गए।

खोजबीन पर चंदन का शव बरामद हुआ।

घोड़थंबा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। गौतम ने बताया कि रात में सामान खरीदने के लिए गए थे, तभी पुलिस को देख भागने लगे भागने लगे। थोड़ी देर बाद वह बाइक लेने पहुंचा तो चंदन लापता था। घर जाकर लोगों को इस संबंध में जानकारी दी।

दुकानदार मनोज कुमार यादव ने बताया कि रात को नौ बजे के करीब दोनों लड़के दुकान पर आए थे मूल्य को लेकर वे उलझ गए। सूचना पाकर वहां पुलिस पहुंची तो उसे देख दोनों भाग गए।

स्वजनों के आरोप को पुलिस ने बताया बेबुनियाद

घटना के संबंध में ओपी प्रभारी ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि रात में पुलिस टीम उनके साथ दूसरे गांव में थी। पुलिस द्वारा खदेड़ने की बात पूरी तरह गलत और निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *