अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंबा प्रसाद का विशेष कार्यक्रम कल

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने वाली नारी को मिलेगा सम्मान
व्यक्तिगत स्तर से कई योजनाओं की शुरुआत करेंगी अंबा
रामगढ़ | संवाददाता
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जीडीएम बालिक विद्यालय बड़कागांव में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसका आयोजन कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल सह प्रभारी बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली युवती, महिला, बच्चियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही व्यक्तिगत स्तर से कई योजनाओं की शुभारंभ करेंगी। इस बाबत अंबा प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इसमें सम्मानित किए जाने वाली सभी महिलाएं आमंत्रित की गई है। कार्यक्रम के बाबत अभी कुछ विशेष नहीं बोलूंगी। यह सभी को 8 मार्च को दिखेगा। राज्य स्तर पर महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती हूं। गृह प्रखंड होने के नाते इसकी शुरुआत बड़कागांव प्रखंड से हो रही है।
कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगी अंबा
महिला दिवस के अवसर पर अंबा प्रसाद क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगी। इसके तहत 300 स्नातक महिलाओं को पूरी तरह नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया है। यह उनके आत्मनिर्भर बनने तक जारी रहेगा। साथ ही अंबा नवदृष्टि सहकारिता समिति बड़कागांव का स्थापना होगा। जिसका मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का नव निर्माण करना है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश होगी। महिला की एकता और शक्ति का प्रतीक का सामूहिक गीत से नारी शक्ति को प्रेरित करेंगी।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *