गिरिडीह: हिन्दी दिवस पर के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान पुस्तक का किया विमोचन

गिरिडीह (ब्रह्मदेव कुमार वर्मा) : हिन्दी दिवस के अवसर पर बुधवार को धीरोसिंगा में समारोह पूर्वक गिरिडीह सामान्य ज्ञान पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम साई वेव इंटरनेशनल स्कूल धीरोसिंगा के केम्पस में हुआ। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने अपने नृत्य से अतिथियों को खूब मन मोहा। विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता केदार हजरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दी भारत माँ के माथे की बिंदीया है। हिन्दी मे संघ लोक सेवा की परीक्षा हो रही है। हिन्दी का प्रचलन विश्व के कई नामचीन यूनिवर्सिटी में बढ़ रहा है , हमे हिन्दी को समृद्ध करना चाहिए। जीप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कही कि बच्चों को हिन्दी पढ़ाएं। दुनियां की सबसे उन्नत और समृद्ध भाषा हिंदी है। पुस्तक विमोचन समारोह को प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव जीप सदस्य प्रभा वर्मा,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा,मुखिया अनिता देवी,आशुतोष वर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव युवा लीडर मनीष वर्मा,शिक्षक दिगम्बर दिवाकर, विजय चौरसिया,रामदेव महतो,कविता वर्मा,सौरव वर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता कार्तिक मण्डल, पसंस मुंशी वर्मा,सद्दाम अंसारी ग्लोबल इंडिया ट्रस्ट के बालमुकुंद अग्रवाल,गुलाब मण्डल के अलावे पुस्तक के संकलन कर्ता (लेखक) जितेंद मण्डल,सिकन्दर मण्डल और रविन्द्र कुमार वर्णवाल ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *