Home झारखंड गोड्डा: मुख्यमंत्री ने समहारणालय भवन का उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कर लोगों को लाभान्वित किया

गोड्डा: मुख्यमंत्री ने समहारणालय भवन का उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कर लोगों को लाभान्वित किया

0
गोड्डा: मुख्यमंत्री ने समहारणालय भवन का उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कर लोगों को लाभान्वित किया

गोड्डा: मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने गोड्डा में समहारणालय भवन का उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कर लोगों को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार को राज्यवासियों के सहयोग की जरूरत है। सरकार राज्यवासियों के लिए ही बनी है। सभी के विकास के प्रति सरकार संवदेनशील है। योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य हो रहा है। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए समस्याओं का समाधान हुआ। किसानों को सरकार मजबूत कर रही है। राज्य निर्माण के बाद सबसे अधिक धान क्रय हुआ है। सरकार और धान खरीदना एवं गरीबों के बीच बांटना चाहती है। रोजगार और स्वरोजगार सरकार प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकार पर सवाल उठाए और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 वर्ष के इतिहास में पूर्व की सरकारों ने यहां के नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम नहीं किया। जिन नियुक्तियों के लिए हजार दिन से अधिक समय लगता था। उन नियुक्तियों को हमलोग 2 से ढाई सौ दिन में कर रहें हैं। पोषण सखी बहनों के प्रति भी सरकार की संवेदनाएं हैं। आप लोग सरकार का इंतजार करें और धैर्य पूर्वक रहिए। आपकी बातें आई हैं। समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पोषण सखी बहनें निश्चित रहें। आपके लिए भी व्यवस्था निकालने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here