Home झारखंड जमशेदपुर जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

0
जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

जमशेदपुर(प्रीतम कुमार): कल 10 अगस्त को जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लोगो के बिच लड्डू बांट कर मनाया। पूर्व आईपीएस और सांसद रह चुके डॉ अजय कुमार सर का जन्म दिवस पर उनके कार्यकर्ताओं ने साकची, गोलमुरी, भुईयाडीह और बारीडीह में लड्डू वितरण किया।

लड्डू बांटते कार्यकर्ता

इस दौरान इन्होने डॉ अजय कुमार के दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर बबलू सोनकर, विकास मुखी,त्रिलोक सिंह बिट्टू ,भोला यादव ,मनोज मुखी,प्रीतम मुखी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

IPS से राजनेता बने है डॉ अजय कुमार

झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के साथ राजनीतिक सफर शुरू करने वाले डॉ कुमार वर्तमान में कांग्रेस के तीन राज्यों के प्रभारी हैं। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ अजय कुमार वर्तमान में तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम के प्रदेश प्रभारी हैं. डॉ कुमार कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के बतौर सदस्य भी हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

डॉ कुमार की राजनीतिक सफर की बात करें, तो सिविल सेवा की नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखने वाले डॉ कुमार झारखंड विकास मोर्चा से अपनी शुरुआत की। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाली झारखंड विकास मोर्चा (JVM) से राजनीतक सफर शुरू करने वाले डॉ कुमार वर्ष 2011 के लोकसभा उपचुनाव में जमशेदपुर से सांसद निर्वाचित हुए। 15वें लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी को पराजित कर पहली बार सांसद बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here