Home झारखंड किसान का बेटा बना बोकारो जिला का 12वीं साइंस में दूसरा टॉपर, डॉक्टर बनना है सपना

किसान का बेटा बना बोकारो जिला का 12वीं साइंस में दूसरा टॉपर, डॉक्टर बनना है सपना

0
किसान का बेटा बना बोकारो जिला का 12वीं साइंस में दूसरा टॉपर, डॉक्टर बनना है सपना

बोकारो जिला के चास प्रखंड के आगरदाहा गांव के रहने वाले सपन कुमार महतो ने 12वीं की परीक्षा में 94.4% नंबर लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला के सेकंड टॉपर होने की खुशी में लोगों ने सपन कुमार महतो को बधाइयां दी है। सपन कुमार महतो सर्वोदय +2 हाई स्कूल पिंड्राजोरा, चास के विद्यार्थी हैं। इन्होंने कुल 94.4% नंबर अर्जित किया है। सपन कुमार महतो के पिता मनमोहन महतो पेसे से किसान हैं। सपन कुमार महतो को रसायन विज्ञान विषय में सबसे अधिक 99 अंक, गणित में 98 अंक प्राप्त हुए हैं।

सपन कुमार महतो की मार्कशीट

डॉक्टर बनना है सपना

सपन कुमार महतो को जीव विज्ञान में 90 अंक मिले हैं. सपन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया। बातचीत में कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहता है और इस लक्ष्य को भेदने के लिये वह जी-जान से मेहनत करेगा

सपन कुमार महतो

किसान हैं अंकित के पिता

सपन कुमार महतो के पिता मनमोहन महतो किसान हैं, माता लतिका देवी गृहिणी हैं. परिवार की माली हालत ठीक नहीं है. फिर भी सपन को भरोसा है कि वो अपने लक्ष्य को सभी के सहयोग से जरूर पूरा करेगा। सपन की सफलता पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने माता-पिता को बधाई देते हुए अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here