रामगढ़: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जवानों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़ (सौरभ नारायण सिंह) : पूरे भारतवर्ष में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा ‘आजादी का अमृत उत्सव’ मनाया जा रहा है। इसी शिलशिले में आज रामगढ़ में भी आरपीएफ जवानों ने ‘आजादी का अमृत उत्सव’ के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर के तहत रेलवे सुरक्षा बल, रांची डिवीजन (दक्षिण पूर्व रेल) के जवानों द्वारा मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से विभिन्न शहरों में भ्रमण करते हुए लोगों को आजादी के बारे में बताया जा रहा है।

आज रेलवे सुरक्षा बल के जवान रांची भ्रमण के बाद रामगढ़ कैंट स्टेशन पहुंचे जहां जवानों ने अपने आप ध्यान के तहत किए जा रहे हैं कार्य को किया। तत्पश्चात आजादी के महत्व के बारे में बताते हुए लोगों को जागरूक किया।

रामगढ़ आरपीएफ ने मोटरसाइकिल रैली का किया स्वागत

‘आजादी का अमृत उत्सव’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल के 10 मोटरसाइकिल में सवार जवानों की रैली रामगढ़ पहुंची। रामगढ़ पहुंचने पर रामगढ़ रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी विजय कुमार यादव ने अपने दल बल के साथ जवानों का स्वागत किया और इस महोत्सव का हिस्सा बनें। अंत में मोटरसाइकिल रैली रामगढ़ से मुरी पोस्ट के लिए रवाना हुई।

क्या है आजादी का अमृत महोत्सव

15 अगस्त, 2022 को देश आजादी का 75वां वर्षगाँठ मनायेगा। इस आजादी के 75  वर्षगाँठ को मानने के लिए 75 हफ्तों पहले आजादी का अमृत महोत्सव का आगाज हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में इस आजादी का अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया था। ये महोत्सव 12 मार्च  2021 से 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस महोत्सव के तहत सभी सरकारी विभागों द्वारा पूरे देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर के लोगो को आजादी के महत्व को बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *