हजारीबाग: आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वदेश संस्था के शाखा कार्यालय सरैया पदमा, हजारीबाग में धूमधाम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संस्था सचिव श्री सुधीर कुमार एवम रेखा देवी द्वारा झंडो तोलन किया गया। लोगो को स्वतंत्रता दिवस एवम तिरंगे के रंग अशोक चक्र की महत्व को बतलाया गया। मौके पर महिलाओ में जागरूकता के लिए तिरंगा झंडा वितरण किया गया। तथा घर घर में तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाओ को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिलाएं सुनीता देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, भोला नाथ यादव, ललन यादव, प्रिंस चंद्रा, एवम बुजुर्ग एवम नवजवान सभी लोग शामिल हुए।