झारखंड+

रांची: गगड़ी में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

रांची: नगडी थाना क्षेत्र से एक खौफनाक घटना सामने आया है। रांची के नगडी थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रेम सागर सिंह, उम्र 35 वर्ष की पत्थरों से पूछ कर हत्या कर दी गई । घटना के बारे में बताया जाता है कि पहले भी प्रेम कुमार सिंह के ऊपर इसी प्रकार का हमला 11 जनवरी 2022 को हो चुका था। एक पुरानी एफ आई आर की कॉपी सामने आई है, जिसमें प्रेम सागर सिंह ने पुलिस को आवेदन दिया था कि उनके ऊपर दो युवक लक्ष्मण लिंडा और सोनू लिंडा ने हमला किया और जान से मारने की कोशिश की। प्रेम सागर सिंह ने पुलिस से आवेदन किया था कि हम दोनों युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। लेकिन फिर भी प्रेम सागर की हत्या हो है। ऐसे में रांची पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे है। हालांकि घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी रंजिश की वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुरानी FIR की कॉपी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रांची पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया है और कहा है कि अगर पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई थी और रांची पुलिस को आवेदन भी दिया गया था फिर भी अपराधी कैसे हमला करने पर सफल हुए। बाद में रांची पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version