महिलाओं की उत्थान में तकनीकी और आर्थिक भागीदारी बढ़ाना अहम कड़ी

• फूलो झानों आशीर्वाद सम्मेलन सह होली मिलन समारोह

रामगढ़ | संवाददाता

टाउन हॉल में फूलो झानों आशीर्वाद सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामगढ़ ममता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, 20 सूत्री अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम प्रबंधन ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। दीदियों के द्वारा स्वागतगण कर तथा पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत हुआ। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक घरों में महिलाओं के संघर्ष की अपनी-अपनी कहानी है। इसमें महिलाओं का विशेष स्थान होता है, जो परिवार को संभालकर चलती हैं। गुड गवर्नेंस व लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं की अहम भूमिका है। वर्तमान दौर में महिलाएं कहीं से भी कम नहीं हैं। पुरूषों के बराबर ही महिलाओं की हर कार्य में भागदारी हो रही है, जो समाज के लिए अच्छा संकेत है। महिलाओं की आत्मविश्वास व आगे बढ़ने की ललक से यह प्रतीत होता है कि उन्हें अवसर मिले, तो वे बुलंदियों पर पहुंचेगी। जेएसएलपीएस की जिला प्रबंधक डीएमएसआईबी संध्या निर्मला कुल्लू ने बताया कि रामगढ़ जिले के सभी 6 ब्लॉक में लगभग 1200 महिलाएं जो पारंपरिक रूप से हंडिया-दारू की निर्माण एवं बिक्री की कुप्रथा से जुड़ी हुई थी। उन्हें वैकल्पिक, सम्मानजनक और आजीविका से जोड़ने हेतु फूलों झानों आशीर्वाद अभियान के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। अब वे महिलाएं आजीविका के माध्यम से सम्मानजनक जीवन जी रही है। मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने सभी दीदियों को फॉलो झानो आशीर्वाद अभियान के लाभुकों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें आगे बढ़ने की शुभकामना दी। कहा कि महिला होना गर्व की बात है। विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की ओर से भी महिलाओं का काफी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से अबतक जो नहीं जुड़ पाई हैं, उन्हें भी जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान में पुरूषों की भी भागीदारी होनी चाहिए।

दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *