• छावनी परिषद रामगढ़ विधायक प्रतिनिधि दी प्रतिक्रिया
रामगढ़ | संवाददाता
छावनी परिषद रामगढ़ विधायक प्रतिनिधि संजय साव ने राज्य सरकार की बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बजट बिल्कुल संतुलित है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य में विशेष फोकस किया गया है। सरकार केवल योजनाओं की घोषणा तक ही सीमित नहीं है। बल्कि धरातल पर उतारने का रोड मैप तैयार कर आगे बढ़ रही है। बहुत जल्द इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। बजट में पर्यटक स्थलों पर विशेष फोकस किया है। इसके तहत रामगढ़ जिला में भी काफ कार्य होंगे। रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र के साथ पतरातू घाटी क्षेत्र विकास में काफी राशि की घोषणा हुआ। माईनिंग टूरिज्म में भी काफी विकास का संभावना है। पतरातू में ग्लास ब्रीज का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण है।
