• राज्य भर के दिग्गजों का होगा जुटान, सफलता में जुटे समिति सदस्य
रामगढ़ | संवाददाता
श्री श्री 1008 श्री पंच कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ मरार में होगा। इस दौरान सात दिनों तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम होना है। जिसका शुभारंभ 15 अप्रैल को जलयात्रा, पंच पूजन, दशबिधि स्नान, महाआरती, पुष्पांजलि, 16 अप्रैल को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, अवाहन अग्निवास, प्रसाद वितरण, 17 अप्रैल को वेदी पूजन, हवन, महाआरती, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण, 18 अप्रैल को पूर्ववत पूजा, महाआरती, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण, 19 अप्रैल को पूर्ववत पूजन, महाआरती, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण, 20 अप्रैल को पूर्ववत पूजन, महाआरती, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण, 21 अप्रैल को वेदी पूजन, हवन, पूर्णाहूति, महाआरती, महाप्रसाद का वितरण के साथ समापन होगा। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम में राज्यभर के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, रामगढ़ विधायक ममता देवी, मांडू विधायक तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता मंडल, रामगढ़ विधानसभा एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ आचार्य, पूजा प्रभारी, पंडाल लाईट प्रभारी, यज्ञ शाला प्रभारी, भंडारा प्रभारी, पूजा सामग्री क्रय प्रभारी, मीडिया प्रभारी को अलग – अलग जिम्मेवारी दी गई है।
– कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में समिति जुटी
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में समिति अध्यक्ष अजय साहू, महासचिव बीरबल कुमार, महासचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष लोचन साहू, संरक्षक खोगेंद्र साहू, नमेश प्रसाद, गणेश प्रसाद, मुरली प्रसाद, दिगंबर प्रसाद साहू, उमेश प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष चंदन प्रतीक, अभिषेक साहू, शुभम प्रसाद, सचिव मनोज कुमार, सह सचिव केदार प्रसाद, कुलदीप साहू, मुकेश प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष रिषु कुमार, अभय कुमार, रवि कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष रवींद्र साहू, कार्यकारिणी सदस्य जयनंद प्रसाद, तुलेश्वर प्रसाद, उमाशंकर साहू, अनिरुद्ध साहू, सतीशचंद्र प्रसाद, राजेश साहू, महेंद्र प्रसाद, राजदीप प्रसाद, कुणाल कुमार, समीर साहू, सुमित कुमार, रितेश कुमार आदि जोर – शोर से जुटे हैं। उनका बखूबी साथ महिला समिति अध्यक्ष प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष विद्या साहू, मालती देवी, बबली देवी, सचिव रानी अनामिका, सह सचिव कुसूम देवी, सुशीला देवी, मनीषा साहू, सुप्रिती कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधू देवी, चंचला देवी, उमा देवी, कंचन देवी, द्रोपदी देवी, बसंती देवी, रुपमणि देवी, प्रभा देवी, प्रमिला देवी, संगीता देवी, स्वेता देवी, गीता देवी, प्रीति देवी आदि दे रही हैं।
