निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी जेएलकेएम : देवानंद महतो

कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान हुआ निर्णय
रामगढ़ | संवाददाता
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता रामगढ़ जिलाध्यक्ष देवानंद महतो और संचालन सुधीर अकेला ने किया। इस दौरान आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। सभी ने मजबूती से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी। उसके पीछे क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी सहित तमाम सक्रिय सदस्य मजबूती से खड़ा रहेंगे। झारखंड का विकास जेएलकेएम के हाथों ही संभव है। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता संतोष महतो, रवि महतो, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, शिव नंदन मुंडा, पवन कुमार महतो, संजय महतो, अनिल महतो ,भवानी महतो,  मुस्लिम अंसारी आदि मौजूद थे।

बैठक के दौरान मौजूद जेएलकेएम के नेतागण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *