• इंटर महिला कॉलेज रामगढ़ नई प्रभारी प्राचार्य का स्वागत
रामगढ़ | संवाददाता
इंटर महिला कॉलेज रामगढ़ नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ कंचन माला का शनिवार को प्राचार्य कक्ष में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्वागत किया। कॉलेज की पूर्व प्रभारी प्राचार्य के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ कंचन माला को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व मिला। नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ कंचन माला के पदभार ग्रहण करते ही शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में काफी हर्ष का माहौल दिखा। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के द्वारा नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत होकर प्रभारी प्राचार्य डॉ कंचन माला ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष फोकस होगा। सबके सहयोग से महाविद्यालय का चहुंमुखी विकास संभव है। उन्होंने शासी निकाय सचिव एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी मुझे दिशा निर्देश मिलेगा। विधि सम्मत कार्य करने में अपनी भूमिका निर्वहन करूंगी। कॉलेज चलाने में सबका सहयोग जरुरी है। कॉलेज एक सरकारी संस्था है। इसे शहर का मुख्य धरोहर के रुप में स्थापित करने की कोशिश होगी। स्वागत करने एवं बधाई देने वाले मुख्य रूप से डॉ संजय प्रसाद सिंह, डॉ सुनील कुमार सिन्हा, प्रो. प्रणीत कुमार, प्रो. राजेश प्रसाद, प्रो. शमीमा परवीन, प्रो. पूर्णकांत कुमार, प्रो. शहजादी खातून, प्रो ललिता कुमारी, प्रो. प्रीति झा, प्रो. राजेश सिन्हा, राजेश कुमार, प्रभाष राठौर, मोहसिन कमाल, अनिल करमाली, दीपक नायक, रंजीत माथुर, संदीप करमाली, सानो देवी, गुड़िया देवी शामिल थे।

