• झारखंड मोदी वर्णवाल विकास संघ ने कहा माफी मांगे खनन कंपनी
रामगढ़ | संवाददाता
खनन कंपनी निदेशक की ओर से अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार का मामला गरमाता जा रहा है। एक दिन पूर्व झारखंड वैश्य समाज ने बैठक कर घटना का निंदा किया। साथ ही खनन कंपनी की ओर से माफी मांगने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर दोषी के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई का आग्रह किया। वहीं अब झारखंड मोदी वर्णवाल विकास संघ प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार रंजन भी मामले पर कूद पड़े। उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद एक बड़ी नेत्री है, जो जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहती है। खनन कंपनी सीधे रुप से गुंडई पर उतारु है, इसे वैश्य समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरा समाज बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ मजबूती से खड़ी है।
