• सभी ने आयोजकों का जताया आभार
रामगढ़ | संवाददाता
छठा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव झारखंड का आयोजन रांची में हो रहा है। इस दौरान फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकार सम्मानित किए जा रहे हैं। इसमें रामगढ़ के प्रोड्यूसर अनिल नायक, सिंगर अक्षय किंग, सिंगर पूजा मुंडा, सिंगर शिवानी केरकेट्टा, सिंगर रूबी, यस एडिटर प्रकाश कुमार, कैमरामैन शिवा बेदिया, सिंगर सिकंदर राज भी सम्मानित किए गए। इस बाबत सम्मानित होने वाले प्रोड्यूसर अनिल नायक ने कहा कि झारखंड में फिल्म उद्योग काफी पीछे है। इसमें जागरुकता की कमी के साथ उचित माहौल का नहीं होना है। कलाकारों को सम्मानित करने से मनोबल बढ़ता है। ऐसे आयोजन नियमित पैमाने पर होने चाहिए। ताकि जिला लेवल के कलाकारों का मनोबल में इजाफा हो सके। निश्चित रुप से ऐसे आयोजन कलाकारों को भविष्य में बढ़िया करने के लिए प्रेरित करेगा।
