16 फरवरी को सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामेंगे रंधीर गुप्ता

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो की उपस्थिति में लेंगे सदस्यता

  • झारखंड नौजवान संघर्ष समिति के हैं केंद्रीय अध्यक्ष
  • जिला कमेटी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
    रामगढ़ | रामगढ़
    झारखंड नौजवान संघर्ष समिति केंद्रीय अध्यक्ष रंधीर गुप्ता 16 फरवरी को सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई वरीय नेता उपस्थित होंगे। कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन अरगड्डा सामुदायिक भवन में होगा। इस लेकर शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह जिला का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसे लेकर आयोजन स्थल सहित पूरे शहर के चौक-चौराहों को पोस्टर, बैनर, झंडा और होडिंग से पाट दिया गया है। समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नेता विधायक दल प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कछप, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक जेपी पटेल, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमेन रविंद्र सिंह, गो सेवा आयोग के चेयरमेन राजीव रंजन प्रसाद, नगर व आवास बोर्ड के चेयरमेन संजय लाल पासवान शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने रामगढ़ जिला कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, जिला के मंच, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला के वरिष्ठ नेता, जिला में रहने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
आयोजन स्थल का निरीक्षण करते कांग्रेस रामगढ़ जिला कमेटी के पदाधिकारीगण

रंधीर की वापसी से मजबूत होगी कांग्रेस : पंकज तिवारी
कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने कहा कि आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता अपने सैंकड़ो समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। रणधीर गुप्ता पूर्व में जिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर रह चुके है। उनके वापसी के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी ने सहमति प्रदान कर दी है। रणधीर गुप्ता के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला समिति के कार जिला महासचिव शमसुद खान, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अन्नू विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, संजीव, खण्डेलवाल, गरीबा भुईया, अमर मुंडा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *