झारखंड+

झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का लखनऊ में निधन

आज झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी साहब का लखनऊ में निधन हो गया। रजी झारखण्ड तथा असम के राज्यपाल रहे थे। कांग्रेस के नेता सैयद सिब्ते रजी को बीते दिनों मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उनके परिवारीजन ने फोन पर उनके निधन की जानकारी दी। पुराने कांग्रेसी नेता सिब्ते रज़ी को गांधी परिवार का विश्वसनीय माना जाता था। सात मार्च 1939 को जन्म लेने वाले रजी ने 20 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उनका निधन हुआ है। सैयद सिब्ते रजी का झारखंड के राज्यपाल के रूप में विवादास्पद करियर रहा था। उनके एक फैसले को तत्कालीन राष्ट्रपति ने पलट दिया था।

राज्यपाल की भूमिका पर उठे थे सवाल

सैयद सिब्ते रजी ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल तय किया। वे वर्ष 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल के पद पर रहे। वर्ष 2005 में उन्होंने झारखंड विधानसभा में एनडीए के बहुमत के पास होने के बाद भी झामुमो के शिबू सोरेन को सरकार बनाने का न्यौता दे दिया था। विवाद गहराया तो तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने मामले में हस्तक्षेप किया। राष्ट्रपति ने राज्यपाल के फैसले को पलट दिया। इसके बाद अर्जुन मुंडा को 13 मार्च 2005 को सीएम पद की शपथ दिलाई गई थी।

झारखंड के कई नेताओं ने जताया दुःख

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों ने पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक जताया है

Exit mobile version