Site icon झारखंड+

गिरिडीह: राष्ट्रीय जनता दल, जमुआ प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष बने सरफुद्दीन ।

गिरिडीह (ब्रह्मदेव कुमार वर्मा) : जमुआ प्रखंड़ राजद अध्यक्ष चुनाव को लेकर इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन की मौजूदगी में चुनाव की परिक्रिया संपन्न कराया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड़ अध्यक्ष तितु प्रसाद यादव ने की। मौके पर प्रखंड़ अध्यक्ष पद पर एक मात्र सरफुद्दीन उर्फ लालबेग अंसारी ने नामाकंन किया इनके विरुद्ध किसी ने नामांकन नही की। निर्धारित समय सम्पात होने के बाद पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन ने सरफुद्दीन उर्फ लाल बेग अंसारी को जमुआ अध्यक्ष पद पर चुने जाने का प्रमाण पत्र सौपा। मौके पर जिला प्रतिनिधि के रूप में निरंजन प्रसाद यादव एवं राजेंद्र प्रसाद मौर्या को मनोनीत किया गया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओ ने लालू, राबड़ी,तेजस्वी और तेजप्रताप यादव की नारेबाजी की। मौके पर प्रदेश महासचिव गिरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि जमुआ विधानसभा राजद का संगठन मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लालू, राबड़ी, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव की नीतियों पर संगठन को, हर गांव में बनावें।

मोदी कार्यकाल में जनता त्रस्त: गिरेंद्र प्रसाद यादव

कार्यक्रम में आगे प्रदेश महासचिव ने कहा कि आज मोदी के कार्यपालक से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले 2024 में महागठबंधन की सरकार बनेंगी। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवानंद हाजरा ने कहा कि जमुआ विधानसभा सीट की फतह करने के लिए राजद को 2000 के चुनाव जैसा बनने पड़ेगा, लोग अपना वोट को बांटे। आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद का लालटेन जलेगा। मौके पर , तितु प्रसाद यादव, भुनेश्वर यादव, नजीर मल्लिक, फाल्गुनी यादव, तेजो हाजरा, सुलेमान अंसारी, मो फरीद, मुकेश हाजरा, कासिम उपस्थित रहे।

Exit mobile version