Site icon झारखंड+

राँची के संत जेवियर कॉलेज का बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त,छात्र कॉलेज की ओर से सिक्किम टूर पर गए हैं

राँची के संत जेवियर कॉलेज का बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में 25 छात्र सवार थे। छात्र कॉलेज की ओर से सिक्किम टूर पर गए हैं।

शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज राँची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गयी।

जानिए पूरा मामला क्या है?

मिली जानकारी के अनुसार शैक्षणिक टूर के लिए स्टूडेंट्स और स्टाफ मिलाकर कुल 73 लोग गए हुए थे।इसमें से आज सुबह हुए हादसे में 21 स्टूडेंट्स और 2 स्टाफ घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मणिपाल हॉस्पिटल में रखा गया है. इस हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हैं. लेकिन खतरे से बाहर हैं. दो अन्य बसों के 50 स्टूडेंट्स सही-सलामत हैं। खबर मिलते ही झारखंड सरकार एक्शन में आ गई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री जी से बात कर घायल छात्रों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बच्चो को एयरलिफ्ट करने का भी निर्देश दे दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट

अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज राँची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गयी। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की है। बच्चों के समुचित ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए मैंने RC को निर्देश दिया है। फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण हम बच्चों को एयर लिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं इसलिए वहीं समुचित ईलाज की व्यवस्था करवायी गयी है।

Exit mobile version