झारखंड+

17 फरवरी से रांची और देवघर के बीच सिर्फ 1999 रूपये में कर सकेंगे हवाई यात्रा

रांची : रांची और देवघर के लोगों के लिए एक कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू जल्द होने वाली है। रांची और देवघर के बीच फरवरी में शिवरात्रि के दिन से हवाई सेवा शुरू होने वाली है। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद एयरलाइन्स कम्पनी इंडिगो ने 17 फरवरी से रांची और देवघर के बीच उड़ने वाली हवाई जहाज का समय सारिणी जारी किया है।

सिर्फ 1999 रुपए में कर सकेंगे यात्रा

रांची से इंडिगो की यह फ्लाइट 3:20 PM में रांची से उड़ान भरेगी और 4:15 PM देवघर पहुंचेगी और वासपी के समय देवघर से 4:45 PM par उड़ान भरेगी और रांची 5: 45 PM को रांची पहुंचेगी।
70 सीटर हवाई जहाज में उड़ान के अंतर्गत किराया सिर्फ 1999 रखा गया है। हवाई सेवा प्रतिदिन रहेगी।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने जताया आभार

देवघर और रांची के बीच हवाई सेवा बहाल होने पर गोड्डा से बीजेपी के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी का उद्यान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इंडिगो एयरलाइंस का आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें देवघर में पिछले साल ही एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया गया था और हवाई सेवा शुरू हुई थी। देवघर में एयरपोर्ट के निर्माण से लेकर हवाई सेवा बहाल कराने में सांसद दुबे का अहम योगदान बताया जाता है।

निशिकांत दुबे का ट्वीट

Exit mobile version