झारखंड+

रामगढ़: ब्लॉक चौक में खुला कांग्रेस जिला कार्यालय, आपसी गुटबाजी दूर कर संगठन हित में जुटे कार्यकर्ता : डा रामेश्वर उरांव

रामगढ़ : जिले के ब्लाक चेकपोस्ट के पास जिला कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन झारखंड के मंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य के हर जिले में काफी कल्याणकारी कार्य किए हैं। हर जरूरतमंद लाभुकों को रोटी, कपड़ा व मकान मिला है। महिलाओं को स्वावलंब बनाने की दिशा में काम हो रहा है। इससे अच्छा सरकार हो ही नहीं सकता है। आने-वाले विधान सभा चुनाव में राज्य में फिर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

कार्यकर्ताओं को होगा लाभ : केशव महतो

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय के खुलने से यहां कार्यकर्ताओं को काफी लाभ होगा। चुनाव का माहौल बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रखंड स्तर पर बैठक कर चुनाव का माहौल बनाएं। उन्होंने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यालय में लगे बैनर में जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी की तस्वीर व नाम नहीं है। जिला अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष की तस्वीर नाम रहना चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं में एकजुटता प्रदर्शित होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का टिकट पाने के लिए पार्टी में आने वाले लोगों को तरजीह देने के बजाए ग्रास रूट के कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देगी। हमें बूथ लेबल एजेंट को मजबूत बनाना है।

भारी समर्थकों के साथ पहुंचे विधानसभा दावेदार आसिफ इकबाल

कांग्रेस जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह में जिला महासचिव आसिफ इकबाल समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान नेता विधायक दल और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस जिला महासचिव आसिफ इकबाल के समर्थन में कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी किया। आसिफ इकबाल का यह कदम कांग्रेस के बड़े नेताओं के समक्ष शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। वे आलाकमान के समक्ष पूर्व में ही रामगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। साथ ही जनसंपर्क भी तेज कर दिया है। पार्टी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

समर्थकों के साथ आसिफ एकबाल

ये रहे मौजूद

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी, बलजीत सिंह बेदी, बजरंग महतो, रियाज अहमद, प्रीति दीवान, जमुना प्रसाद, भीम प्रसाद साहू, रमेश प्रसाद, विनोद प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद, महेश प्रसाद मौजूद रहें।

Exit mobile version