झारखंड+

गिरिडीह: अंग्रेजी विषय के शिक्षक बिनोद कुमार को मिला

गिरिडीह (चंदन मिश्र): शिक्षक पुरस्कार योजना 2022 के तहत गिरिडीह अनुमंडल स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, अंग्रेजी विषय के शिक्षक बिनोद कुमार को प्रदान किया गया। राजेंद्र प्रसाद प्लस टू राजकीयकृत बीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा के शिक्षक है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह समाहरणालय में जिला उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमति नीलम आईलिन टोप्पो एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में +2 बीरेन्द्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा, धनवार, गिरिडीह के अंग्रेजी शिक्षक एवं सुप्रीम इंग्लिश ग्रामर के लेखक श्री बिनोद कुमार को जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के मिलने से विद्यालय के छात्र – छात्राओं और शुभचिंतकों में बहुत खुशी का माहौल है। पुरस्कार के रूप में बिनोद कुमार जी को ₹50 हजार का चेक और सर्टिफिकेट दिया गया।

पुरस्कृत शिक्षक
Exit mobile version